
महासमुंद(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत महासमुंद जिले के बसना विधानसभा अंतर्गत सांकरा में कुल 39 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ. कोरोना काल चलने के बावजूद भी कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस की धज्जियाँ उड़ाई गयी, वर वधू जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी बिना मास्क के दिखे, जगह जगह मास्क को लेकर चालानी कार्यवाही जारी है, लेकिन ऐसे भीड़ उमड़ी स्थानों में मास्क व सोशल डिस्टेंस व्यवस्था न होने पर प्रशासन पर सवाल उठ रहा है।
उक्त कार्यक्रम में बसना विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह और महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने कार्यक्रम में शामिल होकर नव दंपतियों को आशिर्वाद दिया. इसके साथ ही जिले एवं ब्लॉक के अलग-अलग स्थानों में अनेक जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में इस सामूहिक विवाह में भाग लेकर वर-वधु को आशिर्वाद दिया. वन विकास निगम अध्यक्ष एवं बसना विधायक राजा देवेंद्र बहादुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 40 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ यह राज्य शासन का महत्वपूर्ण योजना है जिसके माध्यम से इच्छुक विवाह करने योग्य युवक-युवतियों का उनके परिवार से संपर्क करके जो आर्थिक रूप से कमजोर रहते हैं उन्हें सहायता और सहयोग करने राज्य शासन द्वारा योजना लागू किया गया है इस कार्यक्रम में नव जोड़ों को 25 हजार तक आवश्यक समान दिया गया है।
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले ने कहा कि विभाग की ओर से हर जोड़ों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि भी दी. जिसमें 19 हजार रुपये उपहार सामग्री, एक हजार रुपये का चेक या ड्राफ्ट और 5 हजार रुपये वैवाहिक आयोजन में खर्च होते हैं. विवाह में सम्मिलित होने वाले जोड़ों को मंगलसूत्र, चांदी की बिछिया, अलमारी, गद्दा, तकिया, चादर, चटाई, हाथ की घड़ी, बर्तन, साड़ी, दी गई. सोशल डिस्टेंस एवं मास्क को लेकर सवाल करने पर कहा कि हमने अपनी तरफ से सभी को मास्क उपलब्ध कराने एवं सोशल डिस्टेंस पालन कराने की पूरा कोशिश किया गया था।
उक्त कार्यक्रम में पिथौरा जनपद अध्यक्ष सत्यभामा नाग, रामकुमार पटेल जनपद सभापति महिला बाल विकास पिथौरा, सोहन पटेल जनपद सभापति, टिकेश्वर पटेल, विजय साहू, रवि कश्यप समेत जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे।,






















