महासुमंद

महासमुंद: 20 सालों से चौक की सफाई कर रहा यह युवक

महासमुंद (काकाखबरीलाल).देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सभी को स्वच्छता बनाए रखने आव्हान भी किया जा रहा है। जिसके तहत लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं। इसी के तहत वार्ड 5 और 6 के बीच स्थित शहीद वीर नारायण सिंह चौक का प्रतिदिन वार्ड के एक व्यक्ति द्वारा सफाई की जाती है। प्रतिदिन सुबह 5 बजे से पूरे चौक में झाडू लगाकर कचरों का निपटान किया जाता है।
सुबह 5 बजे से पूरे चौक में झाडू लगाकर कचरों का निपटान किया जाता है। वार्ड के नागरिक धनेश्वर यादव विगत 20 सालों से यहां प्रतिदिन सुबह और रात में सफाई कर चौक को स्वच्छ बनाए हुए हैं। चौक में सामुदायिक रंगमंच, गौरा चौरा तथा हनुमान मंदिर भी बना है। दोनों वार्ड के मुख्य चौक होने के कारण यहां कार्यक्रम, आयोजन होते रहते हैं, जिससे फैले कचरों को धनेश्वर द्वारा सफाई किया जाता है। धनेश्वर के प्रयास से चौक स्वच्छ रहता है। धनेश्वर वर्तमान में नगर पालिका के कर्मचारी हैं, जलापूर्ति कार्य में मूढ़ेना स्थित इंटेक वेल के प्रभारी भी हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!