बसना

बसना: धान के खेत में लगी आग

बसना (काकाखबरीलाल). ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गुढियारी और बरिहापाली के 6

किसानों के धान के खेत में अज्ञात कारणों

से आग लग जाने से लगभग 6.3 एकड़

खड़ी धान की फसल राख हो गयी। मौके

पर पहुंचे डायल 112, दमकल कर्मियों

और ग्रामीण के सहयोग से आग पर काबू

पाया गया। आग से किसानों को लाखों

रूपये का नुकसान हुआ। इन दिनों रबी

फसल लगाने हेतु सरकार की मनाही के

बावजूद खेतों में पराली जलाने का काम

किया जा रहा है। इसी बीच ग्राम गुढ़ियारी

और बरिहापाली के मंडलखार में दोपहर

किसी ने फोन पर सूचना दी कि मंडलखार

के खड़ी फसल धान के खेतों में आग लग

गई है। जाकर देखा तो किसान खगेश्वर

प्रसाद नायक, 1.27 एकड़ यादवलाल
नायक 1 एकड़, सफेद पटेल 4 एकड़,

और हरिराम नायक 0.87 डिसीमील

(सभी ग्राम गुढ़ियारी) तथा रामबाबू 1

एकड़, विजय सिंह 40 डिसीमील

बरिहापाली की खेत में आग लगने से खेत

में खड़ी धान की फसल पूरी तरह जलकर

राख हो गई। भीषण आग को देख ग्रामीणों

में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग

लगने की सूचना पुलिस डायल 112 और

दमकल सरायपाली को दी। मौके पर पहुँचे

डायल 112, दमकल कर्मियों और ग्रामीणों

की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद

तकरीबन डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।

तब तक इन किसानों के कुल 6.03 एकड़

खेत में सरना धान की खड़ी फसल

जलकर राख हो गई है। फिलहाल आग

लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हुआ

है। इस घटना की जानकारी कृषकों ने

राजस्व विभाग को दी है मौके पर राजस्व

निरीक्षक आरके साहू, पटवारी रामकुमार

दीवान ने पंचनामा तैयार करने के बाद

सूचना बसना थाने में दे दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!