महासमुंद: लकडी क्यों रखे हो कहकर पिटाई


महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में मनटोरा बाई सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम चिंगरौद में रहती है, रोजी मजदूरी काम करती है। गांव के बंजारी तलाब के पार में गांव के काफी लोग सरकारी घास जमीन को कब्जा कर घर बनाये है, जहां वह भी एक प्लाट (जगह) छेक कर कब्जा की है जहां दिनांक 12.02.2024 को मै एवं मेरी बडी बहन मंगतीन बाई सेन लकडी लेकर आयी एवं हमारे छेके जगह में जानवर न घुसे कहकर मेड पर रखे थे जिसे शाम करीब 05.00 बजे गांव का रोहित साहू आया एवं यहां लकडी क्यों रखे हो कहकर गाली गलौज करने लगा जिसे मैं जानवर रोकने के लिये रखी हूं, क्यों गाली दे रहे हो कहकर बोली तो गंदी गंदी गालीयां देते हाथ झापड से मारपीट करने लगा जिससे बांये कनपटी , दोनों पैर के जांघ में एवं पीठ में चोटे आयी है वहां मौजूद बडी बहन मंगतीन मारपीट देख छुडाने आयी तो रोहित साहू उसके साथ भी गाली गलौज कर मारपीट किया जिससे उसे भी बांये कान के पास, पीठ एवं सिर में चोटे आयी है। रोहित साहू तुम लोग इस लकडी को नही हटाओं गे तो तुम लोगों को जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया है। इस संबंध में गांव के पंच संतोष ध्रुव को जाकर बतायी तथा उसके मोबाईल फोन से घटना के संबंध में अपने लडका उमेश सेन को बतायी पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




























