महासमुंद

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी विशिष्ट रूप से मौजूद रहेंगी

काकाखबरीलाल@डेस्करिपोर्टर। राज्य शासन द्वारा संकल्प सेवा अभियान के तहत 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के लिए लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी  विशिष्ट गणमान्य नागरिक के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर विधायकगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत आज महासमुंद जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिलेभर में शाम 7 बजे एक साथ करीब 6 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिकों ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा से जुड़े इस आयोजन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनभागीदारी के लिए अपील की गई है।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!