बार नयापारा अभ्यारण्य के बिट गॉर्ड पर अज्ञात लोगों ने तीर – कमान से किया हमला.. घायल गॉर्ड को किया गया रायपुर रिफर..

ग्राउंड रिपोर्ट – नंदकिशोर अग्रवाल
पिथौरा, काकाखबरीलाल। बार नयापारा अभयारण्य के अंदर चरोदा से गिधपुरी के बीच असामाजिक तत्व जो किसी शिकार की नियत से जंगल में घूम रहा था को बीट गार्ड लकेश्वर सोनवानी ने देखा तथा उसको रोकने की कोशिश की जिस पर जिस पर कथित शिकारी को रोकने पर वह भागने लगा जिसे देख कर रोकने की कोशिश की जिस पर कथित शिकारी ने झाड़ की से लखेश्वर सोनवानी पर धनुष बाण से हमला कर दिया जिससे बाण लखेश्वर सोनवानी के पेट में करीब 4 इंच घुस गया। प्राथमिक उपचार के बाद पिथौरा से लोकेश्वर सोनवानी को रायपुर रिफर कर दिया गया जहां लोकेश सोनवानी को एमएमआई में भर्ती किया गया है ।

जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है पत्रकार नंदकिशोर अग्रवाल के पूछने पर उसके साथी राम जी चौहान जो कि उनके साथ ही गश्त कर रहे थे। ने बताया की कथित शिकारी को सामने से चेहरा नहीं देख पाया। बाहर हाल लोकेश्वर सोनवानी की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। तथा एमएमआई के इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। तथा हालात नाजुक बने हुए उनके साथ ही डिप्टी रेंजर शालिग्राम डड़सेना भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जंगल में आरोपी की तलाश जारी है।
























