रायपुर

ब्रेकिंग:छत्तीसगढ़ में मिली गर्मी से राहत,अचानक बदला मौसम का मिजाज

रायपुर।गर्मी में जल रही राजधानी को तपिश से राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के जिलों में बारिश की चेतावनी दी थी। जिसके बाद दोपहर बाद राजधानी रायपुर का तापमान अचानक से बदल गया। राजधानी में हल्की बूंदा-बांदी भी शुरू हो गयी है। अगले एक से दो दिनों तक मौसम ठंडा रहने की उम्मीद जतायी जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला है।

मौसम विभाग ने कहा था कि कई इलाकों में तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेगी, छत्तीसगढ़ में मौसम का पारा काफी ज्यादा हो गया था। मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर सरगुजा और रायपुर संभाग में दिखेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण से नमी आ रही है, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि मौसम में बदलाव एवं हल्की बूंदाबांदी के बाद छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत मिलने तय मानी जा रही है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!