महासमुंद:काम पर गया कर्मचारी, लौटने पर पार्किंग से गायब मिली बाइक

महासमुंद। शहर के बेमचा वार्ड क्रमांक 03 निवासी एवन साहू की मोटरसाइकिल फैक्ट्री परिसर की पार्किंग से चोरी हो गई। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाना महासमुंद में दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एवन साहू 9 एम मेडिसिन फैक्ट्री, बिरकोनी में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 जून 2026 की सुबह करीब 8 बजे अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 KS 0177 को फैक्ट्री के पास पार्किंग स्थल में खड़ी कर काम पर चले गए थे। रात्रि लगभग 8 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वह पार्किंग में पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी।
पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने 19 जून 2026 को थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी गई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।






























