महासुमंद

महासमुंद:सरस्वती शिशु मंदिर में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यशाला, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

महासमुंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत जागरूकता कार्यशाला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तंबाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभाव, तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर रोग, नशा मुक्ति केंद्र में उपलब्ध सेवाओं तथा कोटपा अधिनियम-2003 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालय को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने के निर्धारित मानकों से अवगत कराते हुए टीओएफईआई (TOFEI) की प्रक्रिया भी पूर्ण कराई गई।
इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के पांच विद्यार्थियों को एंटी टोबैको वॉलंटियर नामित कर तंबाकू नियंत्रण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा तंबाकू मुक्त विद्यालय और स्वस्थ समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। जिला स्वास्थ्य समिति महासमुंद ने नागरिकों से तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा युवाओं और बच्चों को इसकी लत से बचाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!