सरायपाली

सरायपाली:बोड़ेसरा स्कूल में दशगात्र पर बच्चों को कराया नेवता भोज

सरायपाली।शासकीय प्राथमिक शाला बोड़ेसरा में नेवता भोज का आयोजन किया गया। विद्यालय में कार्यरत स्वीपर श्री श्रीधर चौहान एवं उनके परिवार की ओर से उनके पिता स्वर्गीय श्री सेतराम चौहान एवं माता श्रीमती श्यामबाई चौहान के परिवार द्वारा दशगात्र के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए नेवता भोज कराया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों को खीर, पूड़ी, मिठाई सहित स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। बच्चों ने उत्साह एवं प्रसन्नता के साथ भोजन ग्रहण किया। विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए भी भोजन की व्यवस्था की गई।
विद्यालय परिवार ने श्री श्रीधर चौहान एवं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही स्वर्गीय श्री सेतराम चौहान की पुण्य स्मृति को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!