सरायपाली
किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन आमंत्रित, जल्द करें आवेदन

सरायपाली।किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र किसान 2 जुलाई से 10 जुलाई तक बी-1, बैंक अकाउंट, आधार कार्ड, शपथपत्र, घोषणा पत्र के साथ सबंधित हल्का पटवारी के पास जमा कर योजना का लाभ ले सकते हैं.जिसमें आनलाईन एंट्री 15 जुलाई तक होगा. यह केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना है. जिसमें किसानों के खाते में 3 किस्त में 2-2 हजार जमा होगा. पहले किसान सम्मान निधि के लिए फार्म जमा किये थे लेकिन आधार नंबर में त्रुटि, या अकाउंट नंबर में त्रुटि के कारण राशि जमा नहीं हो पाया है, वे किसान पुनः अपने दस्तावेज के साथ सबंधित हल्का पटवारी के पास आवेदन जमा कर सकते हैं.
AD#1



























