छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसान को मिली समय पर खाद, बोआई की चिंता हुई दूर

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रभावी माध्यम साबित हो रही है। हेल्पलाइन के जरिए आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे शासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ विकासखंड निवासी किसान श्री राम बलारिक यादव इसका सकारात्मक उदाहरण हैं। खरीफ सीजन की तैयारियों के दौरान उन्हें समय पर खाद नहीं मिलने से बोआई प्रभावित होने की चिंता थी। खेती पर निर्भर किसान के लिए यह स्थिति परेशानी का कारण बन गई थी।
अपनी समस्या के समाधान के लिए श्री यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कृषि विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच की और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। विभागीय अधिकारियों के प्रयासों से किसान को नियमानुसार खाद उपलब्ध कराया गया, जिससे वे समय पर खेती की तैयारियां पूरी कर सके और उनकी बोआई प्रभावित होने से बच गई।
श्री राम बलारिक यादव ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी समस्या का इतनी जल्दी समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंची और समयबद्ध कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली। किसान ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों और किसानों की समस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!