महासुमंद

कोमाखान :ग्राम सभा की बैठक में अतिक्रमण विवाद को लेकर हंगामा, छह लोगों पर मामला दर्ज

कोमाखान। ग्राम कुसमी में अतिक्रमण संबंधी ग्राम सभा की बैठक के दौरान विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुसमी निवासी घनश्याम निषाद ने थाना कोमाखान में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि 8 जून 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे गांव में अतिक्रमण संबंधी बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान अतिक्रमण पर चर्चा चल रही थी, तभी आरोप है कि बालाराम पटेल एवं भूपतसिंह दीवान के उकसाने पर शराब के नशे में राजू पटेल, लक्ष्मण पटेल, दुलरवा पटेल एवं भोजराम पटेल बैठक से बाहर निकलकर महिलाओं और ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करने लगे।
शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने तथा टिकम निषाद ने उन्हें गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने एक राय होकर धक्का-मुक्की की तथा राजू पटेल द्वारा मारपीट किए जाने से घनश्याम निषाद के सिर में चोट आई।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में दशरीबाई, जानकीबाई, सुकवंतीन बाई, खेलूराम एवं भगतराम सहित अन्य ग्रामीणों के नाम बताए गए हैं। पुलिस ने शिकायत एवं प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 190 एवं 191(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!