सांकरा: घर से नगदी रकम व कीमती जेवरात ले उड़ा चोर

सांकरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत अज्ञात चोर द्वारा घर से नगदी रकम व सोने के जेवरात चोरी का मामला सामने आया है। निलमणी प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम-झगरेनडीह, थाना सांकरा, तहसील-पिथौरा, जिला महासमुन्द छ.ग. का निवासी है दिनांक 25/11/2025 को दोपहर 12:00 बजे धान काटने हेतु अपने खेत गया हुआ था करीब शाम 4:00 बजे को वापस घर आया तो बेटी सोम्या प्रधान उम्र 10 साल ने बताया कि आप किसी को 12:30 बजे के आस-पास घर भेजे थे किया फिर बेटी ने बताया कि एक व्यक्ति काला प्लेटिना में घर आया और बोला कि आपके पापा आपके घर भेजे है पेटी मे कोई काज-जात है उसको लेना है चलो दो कहकर घर अन्दर गया और पानी लाने के लिए बोला तो पानी लेने गया जब पानी लेकर वापस आया तो वह आदमी कही भाग गया था और पेटी का ताला टुटा हुआ है के कहने पर तत्काल पेटी को चेक किया तो पेटी में 1 सोने का हाफ कर्णफुल 7 ग्राम व 1नग सोने का चार फोक्ली माला 5 ग्राम तथा घर में रखे नगदी पैसा 79000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था । पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























