शिशु मंदिर भंवरपुर में होली पर्व धूमधाम से मनाया

भंवरपुर (बसना) सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ होली पर्व को धूमधाम से मनाया गया जिसमें शिशु मंदिर व्यवस्थापक श्री बी.पी.देवांगन जी द्वारा होली के संबंध में कुछ बातें कही गई और इसकी महत्व के बारे में जानकारियां दी तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कमल स्वर्णकार जी ने सभी बच्चों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए होली खेलने की अनुमति दी और आज इस कार्यक्रम में समस्त आचार्य दीदी भी सम्मिलित हुए। बच्चों ने खूब एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एवं गीत गाकर होली की शुभकामनाएं दी और मिठाइयां भी खिलाई ।

यह कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर होने के पश्चात आश्रित ग्राम बनडबरी ‘क’ में जाकर संस्कार केंद्र संचालित भैया बहनों के बीच में होली खेली और मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए। जिसमें विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री मोती लाल यादव,श्री देवेंद्र सेठ जी,श्री नयन श्रीवास जी, श्री अंतर्यामी बारिक जी, श्री टिकेश्वर साहू जी, श्री नरेंद्र साहू जी, श्री धरम सिंह सिदार जी और वरिष्ठ आचार्या में से कु.सावित्री डडसेना जी,कु.पुष्पा डडसेना जी, कु.लक्ष्मी पटेल जी ,कु.पदमनी पटेल जी,कु.निलूपमा चौधरी जी आश्रित ग्राम के कुछ अभिभावक गण और पालकगण सम्मिलित हुए।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डिग्री निषाद ने दी।



























