महासमुंद:शादी समारोह में गये यूवक की बाईक हुआ पार

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है।शुभम चन्द्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम-खरोरा जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी है। दिनांक 19/04/2026 को अपने बहन की शादी समारोह में बिरकोनी (चण्डी मंदिर) आया था। और अपनी गाड़ी को चण्डी मंदिर बिरकोनी के प्रांगण के सामने खड़ा किया था (समय 02 बजे दोपहर) मेरी गाड़ी का नंबर CG 04 LY 4466 इंजन नंबर HA11ENHGG034587 चेचीस नंबर MBLHAR207HGG03793 रजिस्ट्रेशन दिनांक 02/11/2017 गाड़ी का नाम हीरो एचएफ डीलक्स सेल्फ जिसका रंग काला व नीला है। जब शादी कार्यक्रम में (हल्दी) था तब तक गाड़ी वहाँ पर थी इसके बाद जब रात को देखा तो वहाँ पर गाड़ी नहीं मिली जिससे प्रथम दृष्टि में सोचा कि शादी में आए मेहमान द्वारा गलती से ले गया होगा लेकिन सभी से पूछताछ करने के बाद भी (24 घण्टे) भी गाड़ी किसी के पास नही मिली तत्पश्चात वहाँ सीसीटीवी कैमरे को देखने के लिए मंदिर समिति को बोला गया लेकिन वहाँ पर सीसीटीवी कैमरे नहीं था। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























