महासमुंद: पेट्रोल पंप के पास ट्रेक्टर चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार को मारी ठोकर जानिए मामला

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत ट्रेक्टर चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया है।यशु साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 01 ग्राम झालखम्हरिया का निवासी है कक्षा 12 वीं तक पढाई किया है महासमुंद बीटीआई रोड में स्थित श्रीबालाजी दुकान में मिस्त्री काम करता है। वाहन कार होण्डा जैस क्रमांक CG05 F 1650 जो भाई जितेंद्र वस्त्राकार पिता एवन वस्त्राकार निवासी ग्राम चौंकबेडा थाना पटेवा जिला महासमुंद के नाम पर पंजीकृत है जिसमें दिनांक 20.02.2026 को शाम लगभग 05.00 बजे वाहन कार होण्डा जैस क्रमांक CG05 F 1650 में चाची सुमित्रा साहू को साथ लेकर ग्राम पाली जा रहा था कि ग्राम लभराखुर्द संगीता फ्युल्स से पेट्रोल भराकर वापस जा रहा था कि महासमुंद से विपरित दिशा से आ रही बिना नंबर स्वराज ट्रेक्टर-735 का चालक जिसका इंजन नंबर 39.134.0/SHH06496 Che. No.QYCH3********** है जो अपने ट्रेक्टर को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कार होण्डा जैस क्रमांक CG05 F 1650 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार का सामने का बोनट, कंडेसर, रेडियेटर, बंफर क्षतिग्रस्त हो गया है स्वयं एवं चाची को किसी प्रकार का कोई चोंट नहीं लगा है। घटना को आसपास के लोग देखें है पुलिस ने 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























