महासमुंद: पुराने रंजिश को लेकर डंडे बेल्ट से पिटाई मामला दर्ज

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर हाथ मुक्का डंडे बेल्ट से पिटाई का मामला सामने आया है।गगन कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कोसरंगी में रहता है, कक्षा 11 वीं में पढाई कर रहा है । दिनांक 08.04.2026 को अपने साथी समीर यादव, गोविंद ध्रुव, कोमल साहू तथा अन्य दोस्तो के साथ ग्राम कोसरंगी के क्रिकेट मैदान मे क्रिकेट खेल रहे थे तभी शाम करीब 06.00 बजे ग्राम पचेडा के साहिल खान, लोमेश निषाद, संदीप साहू एवं उसके अन्य साथी वहां पर आये और पुरानी रंजिश की बात को लेकर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का एवं डंडा तथा बेल्ट से मारपीट किये है तथा जान से मार देने की धमकी दिये हैं । मारपीट से दोनो पैर में चोंट आई है तथा गोविंद ध्रुव एवं समीर यादव को भी चोंटे आई है । घटना को दोस्त कोमल साहू देखा सुना है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























