सांकरा

सांकरा: गाली गलौज कर पत्नी ने की पति की पिटाई मामला दर्ज

सांकरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पत्नी ने अपने पति की गाली गलौज कर  मारपीट की जिस पर मामला दर्ज किया गया है।यशवंत कुमार जाटवर  ने पुलिस को बताया कि वह सावित्रीपुर में रहता है। कक्षा 10वीं तक पढा लिखा है। खेती किसानी का काम करता है।  दिनांक 20.04.2026 को दोपहर करीब 03 बजे  अपने घर आया तो  पत्नी श्रीमती कामिनी जाटवर को घर में साफ सफाई नही करती है कहने पर  पत्नी  गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की है और अपने माता बुन्देल बाई पिता हिरालाल मिरी एवं छोटा भाई शिव कुमार मिरी को बुलाई और चारो एक राय होकर  अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए सास ससुर व साला के द्वारा पास में पडे लकडी के डंडे से मारपीट कर चोट पहुचाये है जिससे दाहिने भुजा, बांया हाथ की कलाई, बांये पैर व पुरे शरीर में दर्द हो रहा है। घटना को धरमदास रात्रे व कुंजराम खुंटे देखे सुने है बीच बचाव किये है।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!