सारंगढ़: मंदिर में चोरों ने बोला धावा जानिए मामला

सारंगढ़। आरक्षी केंद्र अंतर्गत मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है।भीमगिरी गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि वह साकिन राजापारा सारंगढ़ थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ०ग० का निवासी है। स्वयं एवं परिवार द्वारा कांली मंदिर घोघरानाला सारंगढ़ का पुजा पाठ का काम करते है। कि दिनांक 19.04.2026 के करीब 08:30 बजे रात्रि मे पुजा किया गया था तब तक ठीक था चाचा प्रहलाद गिरी गोस्वामी द्वारा उक्त मंदिर से पूजा कर वापस अपने घर आ गये थे। कि दिनांक 20.04.2026 के करीब 06:30 बजे सुबह पुनः पूजा करने कांली मंदिर मेरे पापा श्री शिवराज गिरी गोस्वामी एवं उनके साथ भाई बलराम गिरी गोस्वामी गये तो मेन गेट का ताला टुटा हुआ था। तब मेरे पिताजी एवं भाई बलराम दोनो मंदिर अंदर घुसकर देखे तो देवी माँ कॉली के 02 नग चांदी के कॉन का कुंडल,02 नग सोने का आईब्रो (भव) कीमत लगभग 50 हजार रुपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा मंदिर अंदर घुसकर चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























