सरायपाली

सरायपाली:शासकीय प्राथमिक शाला मुंधा में पढ़ाई तिहार मनाया गया

सरायपाली (काकाखबरीलाल).शासकीय प्राथमिक शाला मुंधा में शासन के निर्देशानुसार पढ़ाई तिहार पालकों एवं माताओं के सहयोग से बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, संकुल समन्वय, प्रधान पाठक, माताओं एवं बच्चों के द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्रधान पाठक शीला विश्वास और समन्वयक पुरूषोत्तम पटेल द्वारा सभी पालकों एवं माताओं को पढ़ाई तिहार का उद्देश्य निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करना एवं बच्चों का सर्वांगीण विकास करना और स्कूल जाने से पहले की तैयारी एवं माताओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना बताया।
उक्त अवसर पर सहयोगी हीरा राम पटेल, प्रधान पाठक चंद्रकुमार पटेल , एएमसी सदस्य, और सभी माताएं उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!