पिथौरा

पिथौरा: ट्रेक्टर ट्राली के पीछे टकराई बाईक दो की मौत

पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत  मोटर साइकिल  सवार दो यूवक ट्रेक्टर ट्राली के पीछे टकरा जाने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गुलाब सारथी ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम डोंगरीपाली में रहता है पढा लिखा नही है खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 02.05.25 को अमित सोनवानी अपने मोटर सायकल में दोस्त मुकेश नायक के साथ पिथौरा से सांकरा की ओर किसी काम से जा रहा था कि ग्राम मेमरा अपना ढाबा के पास पहुंचे थे कि बिना नंबर सिल्वर रंग का आइचर ट्रेक्टर का चालक अपने ट्रेक्टर  सिल्वर रंग आइचर मय लाल रंग ट्राली को बिना किसी संकेत के लापरवाहीपूर्वक एनएच 53 रोड किनारे खडी कर दिया था जिससे अमित सोनवानी एवं मुकेश नायक मोटर सायकल सहित ट्रेक्टर ट्राली के पीछे टकरा गये जिससे अमित सोनवानी एवं मुकेश नायक के सिर, सीना में  आई अंदरूनी चोटो के कारण मृत्यु हो गया है दोनों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा में रखवाया गया पुलिस ने  106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!