दिल्ली

दिल्ली में पकड़ा गया आईएसआईएस आतंकी

  दिल्ली (काकाखबरीलाल).दिल्ली के धौला कुआं रिंग रोड के पास आतंकियों से एनकाउंटर हुआ है. पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को पकड़ लिया है. इस ऑपरेशन को स्पेशल सेल की टीम ने अंजाम दिया है. अभी इसमें और गिरफ्तारी हो सकती है. बताया जा रहा है कि पकड़े गए आतंकी का नाम अबू यूसुफ है. आतंकी के पास से 2 आईईडी और हथियार बरामद किए गए हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कल देर रात अपना ऑपरेशन शुरू किया था, जो अभी तक जारी है.
गौरतलब है कि खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद राजधानी दिल्ली पहले से ही अलर्ट पर है. खुफिया एजेंसी को पाकिस्तान से तीन आतंकवादियों के भारत की सीमा के अंदर घुसने की जानकारी मिली थी. बताया जा रहा है राजधानी में इस आतंकवादी के टारगेट पर कोई बड़ा आदमी था. हालांकि उस शख्स का नाम अभी पता नहीं चला है. फिलहाल पुलिस आतंकवादी से पूछताछ कर रही है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डिप्टी पुलिस कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया है कि धौला कुआं में एनकाउंटर के दौरान स्पेशल सेल ने एक आईएसआईएस के आतंकी को पकड़ा है. उसके पास से आईईडी बरामद किए गए हैं. कुछ और लोग गिरफ्तार किए जा सकते हैं.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!