छत्तीसगढ़

लकड़ी काटते ग्राइंडर मशीन से कटा गला, हालत नाजुक बूढ़े माता-पिता के इकलौते बेटे को मदद की दरकार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक टाइल्स कारीगर का ग्राइंडर मशीन से गला कट गया। कारीगर मुंडेर पर लगी लकड़ी काट रहा था। इसी दौरान ग्राइंडर मशीन उछल कर उसके गले में जा लगी। गंभीर हालत में उसे बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका एक ऑपरेशन हो चुका है। आगे के इलाज के लिए उसे 3 लाख रुपयों से ज्यादा की दरकार है। बूढ़े माता-पिता का इकलौता बेटा परिवार के लिए अस्पताल के बिस्तर पर जंग लड़ रहा है।

सिवनी चांपा निवासी दीपक नामदेव (26) का पूरा परिवार मजदूरी करता है। उसके माता-पिता इन दिनों जम्मू-कश्मीर मजदूरी के लिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले दीपक गांव के ही एक मकान की मुंडेर में लगी लकड़ी को टाइल्स कटर ग्राइंडर मशीन से काट रहा था। इसी दौरान मशीन उछल कर उसके गले में जा लगी। इसके चलते दीपक के गले के आगे का हिस्सा बुरी तरह से कट गया। दीपक की हालत गंभीर देख उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। यहां वह प्राइवेट अस्पताल स्वास्तिक में एडमिट है। उसका एक ऑपरेशन हो चुका है। इसमें करीब 3 लाख रुपए का खर्च आया था। अब उसको आगे के इलाज के लिए इतने ही रुपयों की और दरकार है। अभी उसका एक रिश्तेदार युवक देखभाल कर रहा है। उसने सोशल मीडिया और परिचितों के माध्यम से लोगों से मदद की अपील की है। उसके परिवार के लिए इतने रुपए का इंतजाम करना चुनौती है।

दीपक की इस तरह से कर सकते हैं मदद

नाम : दीपक नामदेव
बैंक : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
खाता संख्या : 20186746864
आईएफएससी कोड : SBIN0000540
फोन-पे, गूगल-पे : 7617236402
ज्यादा जानकारी के परिचित युवक मोनू नामदेव से मोबाइल नंबर 9098277001 पर संपर्क कर सकते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!