सरायपाली
सरायपाली: युवक की इलाज के दौरान मौत


सरायपाली (काकाखबरीलाल).एक व्यक्ति की साइकिल से गिरने से मौत हो गई। सरायपाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 नवंबर सुबह करीब 9 बजे ग्राम अमरकोट निवासी सुखदेव निषाद पिता भक्तु निषाद (55) साइकिल से गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को लेकर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

AD#1


























