सामजिक सुरक्षा में दूसरे पायदान पर पहुचना मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम – स्वप्निल

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल@पिथौरा। सामाजिक सुरक्षा में भारत के दुसरे नंबर पर पहुचनें पर युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी ने कहाँ की समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिये कार्य करती है देश की मोदी सरकार।
स्वप्निल तिवारी ने कहा कि आज विश्वभर में भारत देश का नाम हर क्षेत्र में अग्रणी पंक्तियों में गिना जाता है यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच व उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं का ही परिणाम है कि आज हम गर्व से कह पा रहे है कि विश्व भर में सबसे ज्यादा लोगो को सामाजिक सुरक्षा देने में हमारा देश दूसरे पायदान में पहुँच गया है अब वो दिन भी ज्यादा दूर नहीं है जब अपनी दूरदर्शी सोच के साथ नीतिगत योजना लागू करने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी देश को सामाजिक सुरक्षा में प्रथम पायदान में ले जायेंगे। वर्तमान में 64.3 प्रतिशत लोग यानी लगभग 94 करोड़ लोग अब सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ गए है।श्री तिवारी ने कहा की केन्द्र सरकार द्वारा श्रमिक और ग़रीब वर्ग के लिये कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओ की वजह से अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के डैशबोर्ड पर भारत को अब सामाजिक सुरक्षा में वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान दिया गया है।


























