बागबाहरा: लोहे का धारदार हथियार लहराते युवक दबोचा गया


बागबाहरा( काकाखबरीलाल). पुलिस को दिनांक 28-08.2023 को 1 बजे मुखबिर से सूचना मिला कि आम रोड पिथौरा चौक बागबाहरा में एक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार हथियार(तलवार) लेकर हवा में लहरा रहा है सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार (तलवार) लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डराते धमकाते हुये मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़े और उस व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम भोला दीप पिता स्व बिल्लू दीप उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड नं 10 डबरापारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का निवासी होना बताया। जिसे उक्त धारदार हथियार (तलवार) को अपने कब्जे में रखने के संबंध में धारा 91 जाफौ0 का नोटिस देकर वैध कागजात/ लायसेंस की मांग किया गया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया। आरोपी भोला दीप के कब्जे से एक लोहे का तेज धारदार हथियार (तलवार) जिसके फल के ऊपरी भाग में 08 दांता बना है जिसकी कुल लम्बाई 23 इंच ,फल की लंबाई 19 इंच ,फल की चौडाई 2इंच ,मुठ की लम्बाई 4 इंच ,मुठ की चौडाई 1 इंच कीमती 500 रूपये को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





















