सरायपाली
सरायपाली :अंतर्विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता आज से


सरायपाली। अंतर्विभागीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 27 नवम्बर से स्थानीय हाईस्कूल मैदान सरायपाली में होने जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, जनपद, वन और पुलिस विभाग के मध्य मैच खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस प्रकार की प्रतियोगिता अंचल में पहली बार देखने को मिलेगी। सभी क्रिकेट प्रेमियों से अधिक संख्या में पहुंचकर कर खेल का आनंद लेने की अपील की गई है।
AD#1



























