सरायपाली : मड़ाई मेला से मोटर साइकिल हुआ चोरी मामला दर्ज

सरायपाली (काकाखबरीलाल). सिंघोडा़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मड़ाई मेले देखने गए युवक का मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है प्राथी ने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह श्रीराम बाघ पिता धनसागर बाघ ग्राम ईच्छापुर का निवासी है मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GE 0926 मेरे पिता धनसागर बाघ के नाम से रजिस्ट्रेशन है उक्त मोटर सायकल को दिनांक 23/11/2021 के रात्रि मे दोस्त मुकेश साहू के साथ लेकर मड़ई मेला देखने ग्राम कलेण्डा थाना सिंघोडा गये थे मोटर सायकल को आंगन बाडी के सामने ग्राम कलेण्डा मे खड़े करके मेला मे घुम रहे थे रात्रि करीबन 12:30 बजे वापस आकर जहां मोटर सायकल रखे थे वहां पर जाकर देखे तो मोटर सायकल नही था आसपास पता किये कहीं पता नही चला मोटर सायकल हीरो एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GE 0926 इंजन नंबर HA11EJF9F10397 चेचिस नंबर MBLHA11ATF9F16446 काला पर्पल कलर कीमती 30000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया गया पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर भादवि की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

























