सरायपाली

विधायक किस्मत नंद पर हुए फेसबुक में अभद्र टिप्पणी पर भड़के कार्यकर्ता, गिरफ्तारी की मांग करने पहुँचे थाना

चित्र-शिकायत की प्रति

रामकुमार नायक,सरायपाली(काकाखबरीलाल)।क्षेत्रीय विधायक किस्मत लाल नन्द के ऊपर राजेश महापात्र द्वारा फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप सामने आया है इस पर विधायक नंद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए रात दिन क्षेत्र के समुचित विकास के साथ लोगो के कुशल रहने के प्रयास में लगे है। वही राजेश महापात्र पंडरीपानी निवासी ने अपने फेसबुक पर सरल स्वभाव के व्यक्तित्व वाले स्थानीय विधायक नन्द के ऊपर टिप्पणीय घोर निंदनीय है। विधायक के ऊपर अशोभनीय टिप्पणीय को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ कुछ संग़ठन प्रमुख जिसमे प्रमुख रूप से हीरेन्द्र पटेल अध्यक्ष सरपंच संघ,जयन्त चौधरी, सुशिल पटेल अध्यक्ष जु.झो.प्र, सरपंच विनय पटेल, दीपक साहू, पार्टी कार्यकर्ता भोजवंती नन्द,ललित कंद,राजेश मैहर, संदीप पटेल द्वारा थाने जाकर कार्यवाही हेतु टी आई को हस्ताखर युक्त आवेदन पेश कर राजेश महापात्र की गिरफ्तारी की मांग किये है। कार्यकर्ताओं द्वारा घोर निन्दा करते हुये महापात्र को तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है।

जब इस संबंध में काकाखबरीलाल ने सरायपाली थाना प्रभारी को संपर्क साधा तो ज्ञात हुआ की क्षेत्रीय विधायक किस्मत लाल के ऊपर पंडरीपानी निवासी राजेश महापात्र द्वारा अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा जिसकी जानकारी कार्यकर्ताओं द्वारा लिखित आवेदन मिला है, जिसपर FIR दर्ज की जा रही है एवं जल्द ही कार्रवाई किया जाएगा।

इस पर सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने काकाखबरीलाल को बताया कि मुझे मेरे कार्यकर्ताओं द्वारा पता चला कि फेसबुक में कोई मेरे ऊपर अभद्र टिप्पणी किया है और कार्यकर्ताओं द्वारा ही FIR दर्ज करवा कर राजेश महापात्र की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!