छत्तीसगढ़

सरायपाली: सट्टा खिला रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने मोबाइल द्वारा सट्टा खिला रहे एक युवक को गिरफ्तार किया आरक्षीकेंद्र से मिलीजानकारी के अनुसार दिनांक 27/03/2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि इस्लाम मोहल्ला सरायपाली तालाब के पास मंदिर किनारे में शोहेब बेग नाम का व्यक्ति IPL क्रिकेट लीग के रायल चैलेंजर्स बैंगलौर वर्सेस पंजाब किंग्स मैच के दौरान मोबाइल पर ग्राहकों से संपर्क कर रूपये पैसों का हारजीत का सट्टा लिख रहा है कि सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ आर. 786,599,685 एवं गवाहन केशव चौहान व मनोज यादव के विवेचना कीट लेकर सुनियोजित तरिके से मौके पर जाकर सट्टा रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर एक व्यक्ति मोबाइल के जरिये लाइव मैच पर सट्टा लगाने वालों से पर्ची में सट्टा नोट कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़े नाम पूछने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मिर्जा शोहेब बेग पिता मिर्जा निजाम बेग उम्र 27 साल निवासी इस्लाम मोहल्ला सरायपाली बताया । जिसके कब्जे से एक नग एण्ड्राइड मोबाइल किमती 5000रूपये, नगदी रकम 48,900रूपये तथा क्रिकेट सट्टा का हिसाब किताब लिखा हुआ एक पर्ची जिसमें 4,50,000 रूपये हिसाब लिखा हुआ था जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी मिर्जा शोहेब बेग पिता मिर्जा निजाम बेग उम्र 27 साल निवासी इस्लाम मोहल्ला सरायपाली थाना सरायपाली के विरूद्ध भादवि की धारा 4 क जुआ एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!