रायपुर

CG Board  10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट जून में एक साथ जारी होगें

   रायपुर (काकाखबरीलाल).10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा (CG 10th-12th Board Results) का परिणाम समय पर देने की तैयारी माध्यमिक शिक्षा मंडल (Chhattisgarh Board Of Secondary Education) के अधिकारियों ने शुरू कर दी है। बोर्ड परीक्षा परिणाम समय पर जारी हो माध्यमिक शिक्षा मंडल ने निजी स्कूलों से आंतरिक परीक्षा का परिणाम पिछले दिनों मांगा था।निजी स्कूल प्रबंधन ने जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा मंडल के जिम्मेदारों को आंतरिक परीक्षाओं का परिणाम मुहैया करवा दिया है। इसके बाद शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने रद्द हुई परीक्षाओं पर परीक्षार्थियों को नंबर जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा मंडल के अधिकारियों की मानें तो जून में परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। मई के आखिरी तक इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो जाएगी।
कोरोना संक्रमण काल की वजह से प्रदेश में लॉकडाउन के बाद शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा राज्य सरकार के निर्देश पर रद्द कर दी। परीक्षा रद्द करने से पहले 2 बार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अतिरिक्त समय स्कूल शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों से लिया था। अतिरिक्त समय देने के बाद भी लॉकडाउन खत्म होने के आसार नहीं दिखे तो राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा मंडल को बोर्ड परीक्षा 14 मई को रद्द करने का निर्देश दिया। साढ़े आठ लाख परीक्षार्थियों की जांचनी है उतर पुस्तिका
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में लगभग साढ़े आठ लाख परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करना है। 5 लाख उत्तर पुस्तिका अब तक जांची जा चुकी है। वर्क फ्रॉम होम के तहत शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहे हैं। मंडल की जानकारी के माने तो परीक्षा रद्द होने की वजह से इस वर्ष किसी भी परीक्षार्थी को फेल नहीं किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम जारी करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य होगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!