बीपीएल राशनकार्ड को जून माह का अरहर दाल का नि:शुल्क वितरण

रायपुर (काकाखबरीलाल). बस्तर जिले में वर्तमान में एक लाख 94 हजार 710 राशन कार्ड प्रचलन में है। प्रचलित राशनकार्डो पर जिले में संचालित 414 शासकीय उचित मूल्य दुकान (2 उचित मूल्य की दुकान दंतेवाड़ा जिले से संलग्न होकर संचालित है) के माध्यम से पात्रता अनुसार चांवल, शक्कर, नमक, चना, गुड़ एवं मिट्टी तेल का वितरण प्रतिमाह शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से किया जाता है।
माह जून 2020 से प्रचलित गरीबी रेखा के समस्त राशनकार्डो पर 01 किलो अरहर दाल निःशुल्क वितरण के निर्देश दिये गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में यह प्रथम अवसर है, जब अरहर दाल का निःशुल्क वितरण की योजना लागू की गई है। इस योजना से गरीब परिवारों को निःशुल्क अरहर की दल 01 किलो प्रति राशनकार्ड उपलब्ध हो सकेगा। बाजार मूल्य 110 से 130 रूपए प्रतिकिलो है, स्वाभाविक रूप से निःशुल्क वितरण होने पर बहुत बड़ी राहत की बात होगी। खाद्य विभाग प्रत्येक राशनकार्डधारी से अपील करता है कि वे इस योजना का लाभ उठावे साथ ही अपने गांव मोहल्ले के कार्डधारी को भी इसकी सूचना दे ताकि योजना का प्रचार-प्रसार हो तथा अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी हो सके। एपीएल) के हितग्राहियों को इसकी पात्रता नहीं रहेगी। उन्हें पूर्व अनुसार 10 रूपए प्रतिकिलो के मान से प्रात्रता अनुसार चांवल प्राप्त होता रहेगा। सामान्य कार्डों पर साथ में 10 रूपए प्रति किलों की दर से प्रति राशनकार्ड 02 किलोग्राम नमक की भी वितरण की योजना जून 2020 से लागू की जा रही है। बाजार से उपलब्ध नमक का वर्तमान बाजार भाव लगभग 18 से 35 है। 10 रूपए में राशनकार्डो पर उपलब्ध होने पर आम लोगों को निश्चित रूप से इसका लाभ होगा।

























