खरसियाछत्तीसगढ़

विजय जायसवाल ने खरसिया में भरी हुंकार : खरसिया मेरे सपनों का शहर, जिसे साकार करने का समय आ गया – विजय जायसवाल

विधानसभा का चुनावी बिगुल फूंक हजारों समर्थकों के साथ जनता से मांग जीत का आशीर्वाद

  • राजनीति नहीं सेवानीति करने आये हैं – प्रवीण विजय जायसवाल

    विपक्षियों ने पकोड़े खिलाकर कार्यकर्ताओं को किया रोकने का प्रयास

  • खरसिया@काकाखबरीलाल। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के खरसिया क्षेत्र क्रमांक 15 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय जायसवाल ने आज खरसिया नगर के टाऊन हाल में चुनावी जनसभा को संबोधित किया जहां आज आम आदमी पार्टी पंजाब की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अनमोल गगन मान सहित हजारों की संख्या में विजय जायसवाल के समर्थके उपस्थित थे। वहीं अनमोल गगन मान ने खरसिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब एंव दिल्ली सरकार बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य के लिए काम करती है हमेशा आम आदमी की जरूरतों के हिसाब से योजनायें लाती है। आप जो भी खरीदारी करते हैं इसी तरह हम खरसिया विधानसभा सभा सहित पूरे राज्य में बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा के लिये काम करने आये हैं। साथ ही उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा की हम धर्म की राजनीति नहीं करते हमको काम करना आता है हक नेता नहीं आम आदमी बनकर आपकी सेवा करेंगे यही हनारा प्रण है उन्होंने सत्ता पक्ष को निशाना साधते हुई कहा कि हम सभी आम जनता से जो टैक्स सरकार को मिलता है उसके अनुरूप क्या आपके हिस्से में क्या स्वास्थ्य सुविधाएं और स्कूल कॉलेज समुचित रूप से हैं? क्या किसी नेता की रिस्पांसिबिलिटी नहीं है कि जनता के द्वारा लिए पैसों से जनता के लिए सुविधाएं दें? वहीं कहा कि जब-जब चुनाव आता है, तब-तब एक साड़ी और एक दारू की बोतल या फिर 2000 में हम प्रलोभित हो जाते हैं, पंजाब में भी यह बहुत चला, परंतु लोगों ने झाड़ू में बटन दबाकर हमको 92 सीटें दिलवाईं। आप भी किसी भी प्रलोभन में ना आते हुए झाडू में ही बटन दबाकर विजयी बनाएं, यह लोकतंत्र है यहां किसी को पता नहीं चलता कि बूथ के अंदर आप किस पार्टी को वोट कर रहे हैं।

    खरसिया मेरे सपनों का शहर, जिसे साकार करने का समय आ गया- विजय जायसवाल

    विजय जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा का चुनावी बिगुल फूंक चुका है अब नेता के बेटा नेता नहीं जो सेवा करेगा वही जनसेवक बनेगा और लोगों के साथ खड़ा रहेगा। जनता से आप उम्मीदवार विजय जायसवाल ने जीत का आशीर्वाद मांगा।

    इस मौके पर कार्यकर्ताओं और खरसिया विधानसभा की जनता को संबोधित करते हुए जायसवाल ने कहा कि दिल्ली एंव पंजाब के मुख्यमंत्री एंव आप पार्टी की नीतियों से ही देश की तरक्की संभव है। पार्टी आलाकमान के निर्देश एवं सभी के सहयोग से खरसिया विधानसभा प्रत्याशी बने है। सभी कार्यकर्ताओं को इस चुनाव को जीतकर आम आदमी को मजबूती देने का काम करना है। जिससे खरसिया में आम आदमी की चले एंव आम आदमी की सरकार बन सके।

    विकास के मामले में खरसिया विधानसभा काफी पिछड़ गया है। खरसिया मेरे सपनो का शहर है जिसे साकार करने का समय आ रहा है। उनकी कोशिश होगी कि चुनाव जीतने के बाद मूलभूत समस्याओं का समाधान कर सरकार की योजनाओं का भरपूर फायदा विधानसभा के लोगों को मिल सके।

    प्रवीण ने की आंख और अंगदान की घोषणा

    आप के युवा नेता एंव विजय जायसवाल के सुपुत्र प्रवीण विजय जासवाल ने कहा कि हम राजनीति करने के लिए नहीं आए हैं, वरन् सेवानीति के लिए आए हैं और सेवा नीति का पहला धर्म मैं इस स्टेज से निभाता हूं कि मैं अपनी आंख और अंगदान की घोषणा करता हूं साथ ही हम यहां राजनीति नहीं सेवा नीति पर विश्वास करते हैं हम नेता नहीं सदैव सेवक बनकर विधानसभा की जनता का सेवा करते आये हैं और आगे भी करते रहेंगे।

    विपक्षियों ने पकोड़े खिलाकर कार्यकर्ताओं को किया रोकने का प्रयास

    विजय जायसवाल की जनसभा में उमड़ी भीड़ देखकर विपक्षियो के गले नहीं उतर रहा है सूत्रों से मिलिजानकारी अनुसार जनसभा में भीड़ न हो इसके लिए नगर के प्रत्येक वार्ड में विपक्षी दलों के द्वारा लोगों को पकोड़े खिलाकर रोकने का प्रयास किया गया जिस सम्बंध में प्रवीण विजय जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि जिससे कहीं न कहीं विपक्षी पार्टियों को पता चल गया है कि अब उनका समय अंतिम आ गया है इसलिए हमारे लोगों को गुमराह करने एंव सभा मे भीड़ न हो इसिलए पकोड़े खिलाकर गुमराह करने का प्रयास किया गया, साथ ही अब विपक्ष के पास विकास के लिए कोई मुद्दा नहीं है इसीलिए अब वे लोगों को ही खिला पिलाकर अपने तरफ करने का प्रयास करने लगी है।

    खरसिया जनसभा कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सिरिल धृतलहरे अनु.जाति विभाग, रायगढ़ लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र एक्का, पूर्व खरसिया विधानसभा अध्यक्ष सम्पत चौहान, खरसिया शहर ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र लहरी, महिला नेत्री बबली चौहान, मीडिया प्रभारी सुमीत पटेल, चपले ब्लॉक अध्यक्ष परिमल यादव, सूपा ब्लॉक अध्यक्ष शिब्बू रात्रे, गोर्रा उपसरपंच मोहकम दास महंत, जोबी प्रभारी उदय राठिया, बरगढ़ खोला अध्यक्ष रविलाल राठिया सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थकगण उपस्थित रहे।

    AD#1

    काका खबरीलाल

    हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

    Related Articles

    Back to top button
    error: Content is protected !!