सरायपाली

सरायपाली : विश्वविद्यालय के मेरिट सूची में सुस्मिता पांचवे स्थान पर

सरायपाली। विकासखंड अंतर्गत ग्राम बलौदा की बेटी सुस्मिता भोई ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के स्नातकोत्तर की मेरिट सूची में पांचवा स्थान अर्जित किया है। ज्ञात हो कि सुष्मिता ने अपने स्नातक की शिक्षा  गांव के ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में की। जबकि स्नातकोत्तर की शिक्षा कल्याण महाविद्यालय भिलाई नगर, जिला दुर्ग में पूर्ण की है। वर्तमान में सुस्मिता सीएसआईआर नेट  की तैयारी करने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. कर रही हैं। सुष्मिता के पिता कृष्ण कुमार भोई बलौदा में ही संकुल समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं। वह माता प्रभावती भोई गृहणी हैं जबकि उनके भाई अंकित भाई नवीन शासकीय महाविद्यालय पिरदा में हिंदी के सहायक प्राध्यापक हैं।  सुष्मिता की इस सफलता पर शिक्षकों परिजनों व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!