पिथौरा

पिथौरा: किसान के सिर पर माइक से हमला

बया (पिथौरा ) . जिला सहकारी बैंक शाखा

में बैंक कर्मी द्वारा एक किसान से मारपीट का

मामला सामने आया है। चपरासी द्वारा माइक

से मारने से किसान का सिर फट गया है।

किसानों द्वारा कार्रवाई को लेकर बैंक के

सामने धरना प्रदर्शन किया। मिली जानकारी

के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे लगभग

100 से भी अधिक किसानों का भुगतान नहीं

होने की जानकारी देकर विड्राल एवं

पासबुक वापस ले जाने को कहा गया तो वहां

पर उपस्थित बैंक कर्मी ने किसी किसान का

विड्राल फाड़ दिया। किसान द्वारा आपत्ति

दर्ज करने पर एक बैंक कर्मी ने किसान के

सिर पर माइक से हमला कर दिया। जिससे

किसान का सिर फट गया और खून निकलने

लगा। जिससे किसान आक्रोशित हो गये और

धरने पर बैठ गये। किसानों ने आरोप लगाया

है कि बैंक में दलाल किस्म के लोगों को एक

साथ 10-20 लोगों का भुगतान अंदर ही

अंदर किया जा रहा है। जो गरीब किसान 50-

50 किलोमीटर से सुबह से आकर बैठे हैं।

उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों

ने आरोप लगाते हुये यह भी बताया कि प्रत्येक

विड्राल पर रकम लिया जा रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!