सरायपाली

सरायपाली: गाली गलौज कर पिटाई जानिए मामला

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है।वंशिका सोनी ने पुलिस को बताई कि वह पतेरापाली मुर्रा मिल के पास थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 की निवासी हैं । सन 2017 में मनीष सोनी निवासी गाताडीह थाना सरसींवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ.ग. से लव मैरिज कर ग्राम बालसी में किराये के मकान में निवास कर रहे थे । तीन संतान अन्या सोनी 07 वर्ष, अंश सोनी 05 वर्ष आयांश सोनी 03 वर्ष का है कि पति मनीष सोनी दो बच्चा होने के बाद नशा करके आये दिन विवाद झगड़ा मारपीट करता था । जिसके कारण दिनांक 18/03/2025 को विवाद झगड़ा करने के कारण अपने तीनों बच्चों को अपने मां के पास छोड़कर चेन्नई चली गई  दिनांक 13/01/2026 को पिता जी के मृत्यु हो जाने से दिनांक 15/01/2026 को सरायपाली आयी तथा दिनांक 23/01/2026 को पिता जी का दशगात्र कार्यक्रम हुआ अंतर्जातीय विवाह के कारण  सामाजिक प्रतिबंध होने के कारण कुटेला के किराये के मकान में रह रही थी कि दिनांक 23/01/2026 को पति मनीष सोनी  पास आकर अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगा ।  मना करने पर गंदी गंदी गाली गलौज करते मारपीट किया जिससे  दाहिने आंख के पास दांत से काट दिया तथा  गला को दबा कर जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने से चोंट लगी है । घटना को अपनी मां मंजूलिका प्रधान को बताई  । घटना को चक्रधर बारीक देखा सुना है एवं बीच बचाव किया है ।  पुलिस ने 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!