सरायपाली: देवेंद्र का चयन सहायक प्राध्यापक वाणिज्य के लिए चयन

सरायपाली( काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ लोक सेवा रायपुर द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 के सहायक प्राध्यापक वाणिज्य के 184 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत साक्षात्कार हेतु 378 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था।छ.ग.लोक सेवा आयोग द्वारा लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के मेरिट क्रम के आधार पर वाणिज्य विषय के कुल 184पदों के विरुद्ध 179 पदों पर अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई।जिसमें स्व.राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के वाणिज्य विषय के छात्र देवेन्द्र कुमार मांझी का चयन हुआ है।देवेंद्र कुमार मांझी प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहा है। अतिथि व्याख्याता श्री गायत्री प्रसाद पटेल के मार्गदर्शन में देवेन्द्र कुमार मांझी ने सेमीनार ,लघु शोध,प्रोजेक्ट वर्क में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित हुए।महाविद्यालय के छात्र देवेन्द्र कुमार मांझी के सहायक प्राध्यापक वाणिज्य विषय पर चयनित होने पर प्राचार्य डॉ.ए.एल.पटेल, डॉ.आलोक शुक्ला, डॉ.पी.साहू,सी.एच.पटेल, शब्या पटेल, तारा पटेल, यू.के.बरिहा वाणिज्य विभाग के अतिथि व्याख्याता गायत्री प्रसाद पटेल, प्रतिमा सिंह राजपूत, जूही जायसवाल, विनोद नायक तथा महाविद्यालय के स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है।

























