पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान 40 लाख का गांजा किया जब्त

महासमुंद( काकाखबरीलाल).जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों से करीब एक करोड़ 40 लाख का गांजा बरामद किया है. पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. दोनों आरोपी भोजपुर बिहार का बताया जा रहा है. पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है.महासमुंद पुलिस ने बताया कि पिकअप सवार तस्कर गांजे को नारियल के बुच में छिपाकर ले जा रहे थे. बागबाहरा के पिथौरा चौक में पुलिस ने वाहन रोक कर जांच किया. इस दौरान महिन्द्रा पिकअप में भगवतपुर बिहार निवासी छोटेलाल यादव (28), कुसुम्ही बिहार निवासी रविन्द्र तिवारी (52) सवार थे. जांच में पिकअप से 700 किलो का गांजा बरामद किया. पूछताछ में तस्कर ने बताया कि ओडिशा से 700 किलो गांजा बिहार लेकर जा रहे थे. इसके बाद पुलिस ने दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.























