बसना

बसना:प्राथमिक शाला छाॅदनपुर में   बाल कैबिनेट का गठन

बसना@ काकाखबरीलाल। आज शनिवार दिनांक 12.7.2025 बेग लेस डे  को शासकीय प्राथमिक शाला छाँदनपुर में  मोर स्कूल मोर शासन  के तहत साला के सुचारू रूप से संचालन  हेतु बाल कैबिनेट का गठन किया गया l जिसके लिए सर्वसम्मति से कुमारी मधु नैरोजी प्रधानमंत्री,रिद्धि भोई शिक्षा मंत्री, विकास भोई स्वास्थ्य मंत्री , मीना भोई खाद्य मंत्री, सुमित भोई स्वच्छता मंत्री, सूर्यकांती भोई उद्यानिकी मंत्री,यश नागरिया खेल मंत्री,सष्मिता बरिहा सांस्कृतिक मंत्री, सिमरन भोई अनुशासन मंत्री, तनीषा बीसी मुख्यमंत्री कक्षा 4 थी,साहिल विशाल कक्षा तीसरी मुख्यमंत्री , विनय भोई कक्षा दूसरी मुख्यमंत्री, अरविंद सेठ का चुनाव किया गया l
बाल कैबिनेट गठन के पश्चात सभी बच्चों को उनके पद के कर्तव्य पालन की शपथ प्रधान पाठक श्रीमती नमिता नमिता मिश्रा द्वारा दिलाई गई l शपथ ग्रहण के पश्चात शिक्षक श्री विभूति भूषण प्रधान के द्वारा सभी पदासीन विद्यार्थियों को उनके पद,कर्तव्य और कार्य संचालन की जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि स्कूल संचालक की समस्त गतिविधियों की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री का होता है जिसे वह अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के सहयोग से पूर्ण करते हैं l कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक द्वारा सभी पदाधिकारी गणों को बधाई दी गई lएवं उन्हें अपने    समस्त दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!