
रामकुमार नायक काका ख़बरीलाल रायपुर
गोल्डी लहरें।कोसीर-थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी करते पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से कोसिर पुलिस को 3 अप्रेल शाम सूचना मिली कि ग्राम बरदुला का शंकर चन्द्रा गांजा का पुड़िया लेकर खपाने निकला है सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कर्नल सिंह बल ने अपने स्टाफ को रवाना किया सूचना के आधार पर सारंगढ़ मार्ग सकराम नाला पुल के पास कोसीर की तरफ आ रहे बाईक सवार को रोककर पूछताछ की और तलाशी ली गई बाईक सवार शंकर चन्द्रा अपने बजाज बॉक्सर गाड़ी नम्बर सी0जी013,ई 4945 में पीछे में बोरे में लाद कर गांजा को खपाने ला रहा था ,इस तरह कोसीर पुलिस ने मौके पर चार पैकेट प्लासिटक से बंधे गांजा को बरामद किया जिसे थाना लाकर आरोपी से पूछताछ किया और जप्त गांजा का वजन करने पर 8 किलो 2 सौ 50 ग्राम पाया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 50 हजार है ।इस तरह पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उन्होंने कोसीर क्षेत्र में गांजा को खपाने की बात कहि कोसिर पुलिस ने आरोपी शंकर चन्द्रा पिता रामनारायण चन्द्रा ग्राम बरदुला उम्र 34 वर्ष के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट 20(बी) के तहत अपराध कायम कर रिमांड में जेल दाखिल किया है कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक बी0पी0यादव,आरक्षक प्रदीप रात्रे,सुरेश बर्मन का महत्वपूर्ण योगदान रहा,कोसीर थाना प्रभारी ने उक्त कार्यवाही पर स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी और क्षेत्र में और भी तस्करी के सूचनाएं मिल रही है जिन पर जल्द कार्यवाही होगी।

























