सरायपाली :अराईस इंस्टिट्यूट कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र के बच्चों ने केक काट कर मनाएं बाल दिवस

सरायपाली. अराईस इंस्टिट्यूट कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र सागरपाली मे मनाया गया बाल दिवस , निरंतर 6 वर्षों से संचालित अराईस इंस्टिट्यूट कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र सागरपाली मे हुआ बाल दिवस कार्यक्रम । सरायपाली , सागरपाली , छुईपाली क्षेत्र के बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने वाली अराईस इंस्टिट्यूट कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र सागरपाली ईकाई मे बहुत ही हर्षोल्लास के साथ सभी बच्चों ने मिलकर मनाया बाल दिवस , जिसमे अराईस इंस्टिट्यूट कम्प्यूटर के संचालक श्री इन्द्र कुमार डनसेना जी ने सभी विद्यार्थियों को चाचा नेहरु जी के जीवन गाथा का संक्षिप्त वर्णन किया साथ ही चाचा नेहरु जी से जुड़े हर बातों व उद्देश्यों और लक्ष्य से अवगत कराया । डनसेना जी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा आप सभी अपने अपने जीवन मे एक लक्ष्य अवश्य रखें जिसमे आप आगे बढ़ सकें , और उस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए दिन रात मेहनत करें ताकी आप अपने लक्ष्य को पुरा करके अपने माता पिता का नाम रोशन कर सके । अराईस इंस्टिट्यूट कम्प्यूटर प्रशिक्षण शहर मे एक मात्र ऐसा प्रशिक्षण केन्द्र है , जिसमे सरायपाली क्षेत्र के साथ साथ जंगल प्रभावित इलाकों और दुर दराज गांवो के बच्चे प्रशिक्षण लेने आते है । जहाँ पर कम्प्यूटर से जुड़ी हर विषय की अच्छी शिक्षा प्रदान की जाती है, बाल दिवस के अवसर पर अराईस इंस्टिट्यूट कम्प्यूटर के संचालक श्री इन्द्र कुमार डनसेना जी ने बच्चों के साथ केक काट कार धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद थे सम्मानीय श्री गोपाल पटेल जी जो की कान्हा हार्डवेयर काम्प्लेक्स के मालिक हैं उक्त मौके पर पत्रकार आयुष भट्ट और सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे,

























