न्यायाधीश ने सूनाई जागरूक करने की कहानी , ग्रामीण हूए गदगद

कमारडेरा में मनाया गया विधिक सेवा दिवस
रूपानंद सोई,काकाखबरीलाल/पिथौरा । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवा दिवस मनाया गया साथ ही घर-घर संपर्क कर विधिक सेवा से संबंधित पाम्पलेट वितरित किया गया जिसमें विधिक सेवा से संबंधित योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया गया है साथ ही घर-घर संपर्क कर ऐसे व्यक्तियों की पहचान भी किया जा रहा है जो आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से कमजोर हो और जिन्हें विधिक सेवा की आवश्यकता हो।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुषमा सावंत के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुन्द के सचिव /न्यायाधीश सुश्री राजेश्वरी सूर्यवंशी के नेतृत्व में आज 9 नवंबर 18 को ग्राम पंचायत भिथिडीह के कमारडेरा में विधिक सेवा दिवस मनाया गया इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव श्री राजेश्वरी सूर्यवंशी ने ग्रामीणों को बताया कि प्राधिकरण की तरफ से समय-समय पर समाज के जरूरतमंद लोगों को सक्षम बनाने के लिए पर्यावरण , यातायात , महीलाओं की सुरक्षा व बुजुर्गों व दिव्यांगों को पेंशन योजना की लाभ मिल सके इस लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं तथा प्राधिकरण की तरफ से सभी तालुका विधिक सेवा केंद्र में , पुलिस थाना एवं संरक्षण गृह में अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वालंटियर्यस की नियुक्ति की गई है जो कि जरूरतमंदों को नि:शुल्क सलाह एवं सहायता प्रदान की जा सके , इस कार्यक्रम में सुश्री राजेश्वरी शुर्यवंशी ने ग्रामीणों को बहुत ही सरल एवं चुटकुले अंदाज में कानून के प्रति जागरूक करने के लिए एक कहानी भी सूनाई जिसे सुनकर सभी ग्रामीण गदगद हो गये।तथा विधिक अधिकारों और विधिक योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराते हुए डोर टू डोर कैंपेन भी 9 नवंबर से 18 नवंबर तक किया जावेगा जिसकी जानकारी पैरा लीगल वालंटियर्यस द्वय रूपानंद सोई एवं मोहन साहू ने दी।


























