नहीं विराजेंगे इस बार नगर के पंडालों में गणपति महाराज

नंदकिशोर अग्रवाल@पिथौरा नगर /काकाखबरीलाल. नगर में कोरोना महामारी कोविड-19 के चलते इस समय पिथौरा नगर में सभी त्योहारों की तरह असर गणेश उत्सव पर भी पड़ा है जहां मूर्तिकार बड़ी मूर्तियों को बनाने से परहेज किए एवं मध्यम तथा छोटी मूर्तियों को ही बनाकर इतिश्री किए। वही नगर में सार्वजनिक स्थानों पर कहीं पर भी गणेश उत्सव का आयोजन नहीं किया गया। बता दें कि शासन के सख्त के दिशा निर्देशों के परिणाम स्वरूप किसी भी गणेश उत्सव की समिति के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर गणेशोत्सव के आयोजन के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाए। वही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने बाजार से छोटी एवं मध्यम आकार की मूर्तियों के साथ भगवान श्री गणेश नगर के घर घर में विराजित किये। बता दें कि शासन की गाइडलाइन इतनी सख्त थी कि कोई भी समिति सार्वजनिक स्थानों पर पंडाल में मूर्ति स्थापना की हिम्मत नहीं जुटा पाया ।जिससे नगर में गणेशोत्सव पर्व सुना सुना सा रहा। जहां एक और भगवान विघ्नहर्ता की मूर्ति बनाने वाले कारीगर पर व्यवसाय की चोट पड़ी वही नगर के सारे सार्वजनिक समिति वाले भी मायूस दिखे तथा घर पर ही बाप्पा की सेवा करने को मजबूर हुए। बता दें कि पिथौरा नगर में गणेशोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया जाता है तथा बाहर से भी लोग इस विशेष पर्व पर शामिल होने के लिए नगर में आते हैं। जोकि इस वर्ष मायूसी भरा रहा।नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और जल्द ही इस महामारी से निजात दिलाएंगे।जिससे हमारा देश पहले की तरह खुशहाल हो सके।


























