सरायपाली : कॉलेज में नवाचार का हुआ आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). सरायपाली प्रतिमा कॉलेज ऑफ एजुकेशन बालसी में बीएड एवं डीएलएड के छात्र-छात्राओं द्वारा नवाचार से सम्बंधित चार्ट पेपर द्वारा प्रदर्शन किया गया। सभी छात्रों ने शिक्षा वर्तमान युग से सम्बंधित हो सके और रोजगार के अधिक अवसर प्रदान कर सके, जिससे शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी एवं रुचिपूर्ण बनाने के लिए छात्रों ने नावाचार से सम्बंधित विभिन्न प्रकार के विधि प्रविधि उपयोग कर बच्चों को समझाने के लिए विभिन्न प्रकार के चित्र एवं डायग्राम के माध्यम से प्रदर्शित कर कक्षा में बच्चों को किस प्रकार से प्रदर्शन कर पढ़ाया जाता है। इससे संबंधित छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के डायग्राम का प्रयोग कर उसकी उपयोगिता एवं महत्व के बारे में बताए। प्रतिभा कॉलेज के प्राचार्य राजेंद्र कुमार चौधरी द्वारा शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावशाली एवं आकर्षक तरीके से पढ़ाने के लिए भिन्न प्रकार की विधि प्रविधि चार्ट मॉडल की उपयोगिता के बारे में छात्र छात्राओं को बताया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहायक प्राध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
























