पिथौरा

नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

नंदकिशोर अग्रवाल/पिथौरा नगर/काकाखबरीलाल . सम्पूर्ण विश्व मे पैर फैला रहे महामारी का रूप ले चुके कोरोना नामक महामारी के फलस्वरूप देश में प्रधानमंत्री के आह्वान पर पिछले 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद पूरे देश मे पूर्णतया लॉक डाउन घोषित कर दिया गया। परिणामस्वरूप लोगो को लॉक डाउन का पालन कराने की एवम देश मे शांति ब्यवस्था बनाने की सम्पूर्ण जवाबदारी पुलिस प्रशासन पर आ गई। जिसका अक्षरशः पालन पुलिस ने किया। कहीं – कहीं पुलिस को न्यवस्था बनाने के लिए कड़ाई भी करनी पड़ी। इसी के कारण आज पूरी दुनिया के मुकाबले हमारे देश में इस महामारी का असर कम देखने को मिला। इसी के साथ देश के डाक्टरर्स भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम दिए।
इसी कड़ी में आज पिथौरा नगर में भी पुलिस अधिक्षक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर के साथ साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बी.एस.मरकाम.,एस डी ओ पी श्री पुपलेश कुमार पात्रे, टी.आई.कमला पुसाम के साथ साथ स्वास्थ अमला तथा नगरपंचायत के सफाई कर्मी भी शामिल हुए। फ्लैग थाने से प्राम्भ हो कर लहरौद पडाव होते हुवे मंदिर चौक से बस स्टैंड से वापस थाना पहुँचा।

फ्लैग मार्च के प्राम्भ में ही स्थानीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पत्रकारों के द्वारा कोरोना योद्धाओं के गुलाब के फूलों की बारिश कर जोशीला स्वागत किया गया। आगे भी मार्ग में नागरिकों के द्वारा कॅरोना योद्धाओं का मंदिर चौक तथा बस स्टैंड मे भी मार्च का भब्य स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा लोगों को उनके द्वारा मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मार्ग में लोगो के द्वारा स्वागत की कड़ी में बच्चे भी पीछे नहीं रहे वे भी आगे बढ़ कर पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता भेंट करते दिखे। उत्तर में पुलिस कप्तान भी बच्चे को पुष्प गुच्छ दे कर प्यार जता कर आभार जताया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस महकमा आगे भी 3 मई तक लॉक डाउन का कड़ाई से पालन हेतु नागरिकों से अपील करती रही। कोरोना योद्धाओं के स्वागत मे नागरिको की भारी भीड़ देखने को मिली। कोई थाली बजा रहा था,तो कोई ताली,कोई आरती उतार रहा था तो कोई शंख बजा रहा था।कुल मिला कर नजारा अद्भुत था। इससे निश्चय ही कॅरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ेगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!