पिथौरा

पिथौरा पहुंची किसान पदयात्रा गाजे बाजे के साथ ग्रामीणों ने किया स्वागत


रिपोर्ट-नंद किशोर अग्रावल

काकाखबरीलाल पिथौरा नगर- किसानों की मांगों को लेकर हाई कोर्ट तक की जा रही पदयात्रा को किसानों का भारी समर्थन मिल रहा है। गांव गांव में पद यात्रियों का गाजेबाजे के साथ भव्य स्वागत किया जा रहा है ।इसी तारतम्य में शुक्रवार को बावनकेरा से शुरू हुई पदयात्रा पिथौरा में जाकर समाप्त हुई ।इस बीच झलप किढाक मुढ़ीपार के ग्रामीणों ने पर यात्रियों का स्वागत किया। आंदोलनरत किसान जगेश्वर चंद्राकर राधेश्याम शर्मा ने बताया की पदयात्रा जिस गांव में पहुंच रही है उसके पहले ही ग्रामीण किसान यात्रियों का स्वागत करते हैं और साथ ही अपने गांव के अंतिम छोर तक छोड़ने जाते हैं। आज हर किसान महंगाई और उसके उत्पाद का जायज मूल्य नहीं मिलने से नाराज हैं लेकिन सरकार किसानों के हितों पर ध्यान नहीं दे रही। यही कारण है कि आज किसानों को 12 दिन तक आंदोलन के बाद हाईकोर्ट तक पदयात्रा कारणों पड़ रही है।किसान नेताओ ने बताया किआन्दोलन कारी ओर पदयात्री स्वस्थ हैं। शुक्रवार को विश्राम गृह में रुकने के बाद शनिवार सुबह को पदयात्रा पुनः अपने गंतब्य को प्रस्थान करेगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!