धूम धाम से मनाया गया विश्वकर्मा जयंती

विश्वकर्मा समाज के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की जयंती ग्राम कोकोभांठा मे श्रद्धालुओं द्वारा असीम उत्साह व श्रद्धाभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। बडाई, मिस्त्री, नाई, ड्राइवर व अन्य शिल्पकारों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की मुर्ती बैंठा मशीनों, औजारों सहित विश्वकर्मा जी की पूरे विधि विधान से हवन पूजन कर जयंती मनाई गई। इसके बाद मटकी फोड प्रतियोगिता कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम के सरपंच श्री झनकराम पटेल जी ने भगवान विश्वकर्मा जी की मुर्ती पर पुष्प अर्पित कर किया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सरपंच श्री झनकराम पटेल जी ने कहा कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा ने दुनिया को रास्ता दिखाया।

उन्होंने अपने कौशल से न केवल सोने की लंका का निर्माण किया बल्कि रामसेतु निर्माण के लिए अंश के रूप में नल व नील को भेजकर इस कठिन कार्य को भी आसानी से पूर्ण करवाया। शिल्पकला में कुशल आदि देव भगवान विश्वकर्मा ने समस्त ब्रह्मांड का निर्माण किया है। वह समस्त लोकों और पंच महाभूतों के परम ज्ञाता हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज का समाज में अहम योगदान है। इस अवसर पर विश्वकर्मा समिति के अध्यक्ष मिस्त्री बसन्त, चित्रा, अस्वनी, गणेश, दौलत, शंकर, भुजबल, बुदराम सेन, बिसाहू, बीरेंद्र धुरु, धीरेन्द्र नायक, रफीक खान, हीरालाल नेताम, अजित नायक, लीलाधर पटेल, लक्ष्मी नायक सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद हुए।


























