सरायपाली : विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एंव लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन


सरायपाली (काकाखबरीलाल)। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में किस्मतलाल नंद उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं क्षेत्रीय विधायक सरायपाली के मुख्य आतिथ्य में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया एवं छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि (शिक्षा) एवं अध्यक्ष एसएमडीसी आदर्श विद्यालय,विवेक (राजा)अग्रवाल,उपाध्यक्ष कृ.उ.मंडी, महेन्द्र बाघ (प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस कमेटी),फिरोज खान(विधायक प्रतिनिधि),इसराईल खान(कांग्रेस नेता) कमल पटेल (अध्यक्ष सेजेस),बाबूलाल पटेल(अध्यक्ष,कृ.सा. स.समिति भोथलडीह),प्रमोद ग्वाल (विधायक प्रतिनिधि),डी.एन.दीवान (सहायक वि.खं.शिक्षा अधिकारी), लता साहू (प्रभारी प्राचार्य सेजेस),विजय यादव,कमल किशोर अग्रवाल,चंपालाल डडसेना,विश्वनाथ पटेल,राजेश अग्रवाल आदि की गौरवमई उपस्थिति में कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवम् छात्र संघ के प्रभारी व्याख्याता प्रदीप नारायण सेठ एवं व्याख्याता महेश नायक,मीना एस. प्रकाश, नरेश पटेल, सुब्रत प्रधान, जलंधर वर्गे, प्रवीण तिवारी, दिनेश कर, मनोज पटेल, उमा नायक, रेखा पुरोहित, हरिश चौधरी, ज्योति सलूजा,मौसमी माथुर,शिवेंद्र सिंह सोनवानी,साकेत रजवाड़े, मंजिला चौधरी, प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी, श्याम सुन्दर दास, विनोद कुमार चौधरी,गजानंद प्रधान,रश्मि राजा, हिमाद्री प्रधान, गोमती बरिहा, घसियाराम चौहान, गिती बरिहा, केशव प्रसाद चौहान आदि की सक्रीय सहभागिता रही।विद्यार्थियों ने नवोन्मेष के साथ वैज्ञानिक अभिरुचि प्रदर्शित करते हुए विभिन्न सिद्धांतों को लेकर उपयोगी मॉडल बनाकर प्रदर्शनी में लगाया और उपस्थित जनों के प्रश्नों का जवाब उचित तरीके से बखूबी दिया। विधायक एवं आगंतुकों निर्णायक मंडल द्वारा बाल वैज्ञानिकों की खूब हौसला आफजाई करते हुए उनके द्वारा निर्मित मॉडल आईडिया प्रोजेक्ट की सराहना किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी अंतर्गत निर्णायक मंडल में व्याख्याता प्रदीप नारायण सेठ,रेखा पुरोहित, प्रवीण तिवारी, विनोद कुमार चौधरी,यशवंत कुमार चौधरी शामिल रहे। छात्र संघ को विधायक द्वारा शपथ दिलाया गया एवं सकारात्मक रुप से टीम वर्क के साथ बालहित,जनहित और विद्यालय हित में कार्य करने और सर्वांगीण विकास हेतु प्रेरित किया तथा स्वीप कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग करने वाले विजेताओं का मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विधायक द्वारा लाइब्रेरी में पुस्तकों का अवलोकन किया गया और लाइब्रेरी का नियमित सदुपयोग करने तथा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने अपील की गई साथ ही कंप्यूटर लैब देखा और शिक्षा में डिजीटल आधुनिक तकनीकों- कंप्यूटर, प्रोजेक्टर,एलईडी आदि के माध्यम से प्रभावी शिक्षण प्रशिक्षण पर जोर देने की जरूरतों पर बल दिया।
थ्रीडी होलोग्राफी,ई-कॉमर्स, स्मार्ट आईडिया फॉर स्मार्ट होम,हाइड्रो फार्मिंग,वाटर प्यूरीफायर,ज्वालामुखी,सौर सिस्टमस्ट्रा डिकम्पोजर, एयर पालूशन, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, फोटोसिंथेसिस, वैक्युम क्लीनर, अलार्म फॉर प्रोटेक्टशन एनिमल इन फील्ड,वाटर फिल्ट्रेशन,इलेक्ट्रिकल हाइवे रोड,वाटर रियूज,वाटर सायकल, एसिडसोलर पैनल इन हाईवे,डिपोजिशन, एयर कूलर, वर्टिकल एक्सिस विंड टरबाइन ग्रैविटी बैटरी, ईको फ्रेंडली सीड्स, ड्रिप इरिगेशन, स्टेट ऑफ मेटर, न्यूरॉन्स, रिस्पायरेशन सिस्टम, हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट, एक्सक्रिएटरी सिस्टम, अर्थ क्वैक अलार्म, इलेक्ट्रोमैग्नेट, आटोमैटिक स्विच ऑन -ऑफ स्ट्रीट लाइट सिस्टम आदि मॉडलों को स्वयं बनाकर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के जरिए विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को सामने लाने में सक्षम हुए वहीं छात्रों के बीच टीमवर्क और सहयोग की भावना प्रबल हुई। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न मॉडलों व परियोजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों की विधियों को लागू करके उपयोगी मॉडल बनाकर दिखाया जिसमें मार्गदर्शक शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।


























