महासमुंद

महासमुंद:हाथ मुक्का व नुकीले वस्तु से मारपीट

 महासमुंद। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का व नुकीले वस्तु से मारपीट का मामला सामने आया है। संजीत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 16 बस स्‍टैण्डी के पास महासमुंद का निवासी है, बी0एच0सी0 फाइनल तक की पढाई किया है स्वयं का जय महावीर मोबाईल दुकान का संचालन करता है कि दिनांक 09.08.25 के रात्रि लगभग 11-30 बजे भिलाई सेक्टर 04 से अपने बडी बहन के घर से राखी बंधवा कर अपनी पूरी परिवार के साथ वापस अपने घर पहूंचे तो सौरभ गुप्ता। अपने घर के पास खडा था सौरभ गुप्ता पुरानी बातों को लेकर गंदी गंदी गालीयां देने लगे  उसके पास जाकर गाली देने से मना किया तो तुम लोगों को जीने नही दूंगा जान से मार दूंगा कहकर गुस्सा में आकर मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने लगा इस दौरान घर से  बडे भैया संदीप गुप्ता और माता जी श्रीमती सकुंतला गुप्ता  गाली गलौज की आवाज को सुनकर घर के बाहर आकर झगडा को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे परंतु सौरभ गुप्ता आवेश में आकर भैया संदीप गुप्ता  एवं माता सकुंतला गुप्ता को  गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा और हाथ मुक्का से मारने लगा मारपीट करने के दौरान  माता जी श्रीमती सकुंतला गुप्तां को धक्कां देकर गिरा और किसी नुकीली वस्तुु से गाल के पास मारा है मारपीट करने से  गाल के पास चोंट आकर खून निकला है एवं बायें हाथ के बांह, बडे भैया संदीप गुप्ता  को छाती एवं दाहिने हाथ के बीच उंगली एवं माता जी सकुंतला के कमर में अंदरूनी चोंट लगा है। घटना को लल्ली चंद्राकर एवं वहां पर उपस्थित अन्य लोगों ने देखें सुने है पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!